Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी खनिज विभाग ने भंडारण पर कार्यवाही करते हुये दो पर किया मामले दर्ज


शिवपुरी में खनिज विभाग ने मंगलवार को अवैध रेत भंडारण और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश और खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में दो लोगों के खिलाफ अवैध रेत भंडारण के प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध परिवहन कर रहे एक 14 चक्का हाईवा वाहन को जब्त किया गया।

प्रभारी खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने अपनी टीम के साथ करौदी सबवेल चौराहा क्षेत्र के आसपास स्थित भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खिन्नी नाका निवासी राघवेंद्र शर्मा और ग्वालियर बायपास स्थित भंडारण स्थल पर विवेकानंदपुरम कॉलोनी निवासी सुनील राजे के खिलाफ अवैध रेत भंडारण का मामला दर्ज किया गया। इसी कार्रवाई के तहत अमोला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक 14 चक्का हाईवा वाहन को भी जब्त किया गया। वाहन चालक रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को जब्त कर अमोला थाना की सुरक्षा में रखा गया है प्रभारी खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने अपनी टीम के साथ करौदी सबवेल चौराहा क्षेत्र के आसपास स्थित भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खिन्नी नाका निवासी राघवेंद्र शर्मा और ग्वालियर बायपास स्थित भंडारण स्थल पर विवेकानंदपुरम कॉलोनी निवासी सुनील राजे के खिलाफ अवैध रेत भंडारण का मामला दर्ज किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ