Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी बस्टेड के पास बनी लॉज में युवती के साथ दुष्कर्म

 

Shivpuri News - शिवपुरी में एक 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक अपनी पहचान की युवती को एक लॉज में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। युवती को अधिक ब्लीडिंग होने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

"यह घटना मंगलवार रात की है। फिजिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपनी मां के साथ देहात थाना क्षेत्र के अमन गार्डन में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां उसकी पहचान के मुड़ेनी गांव निवासी 21 वर्षीय गौरव रावत ने उसे फोन कर बाहर बुलाया। गौरव के साथ उसका दोस्त शिवम रावत (निवासी ककरवाया) भी था।

ब्लीडिंग होने पर बिगड़ी हालत

"दोनों युवती को बाइक पर बैठाकर पोहरी चौराहा स्थित मातृछाया लॉज ले गए। लॉज के कमरे में गौरव ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका दोस्त शिवम कमरे के बाहर इंतजार करता रहा। दुष्कर्म के दौरान युवती को अत्यधिक ब्लीडिंग हुआ और वह दर्द से तड़पने लगी।


"इसके बाद गौरव और शिवम पीड़िता को वापस अमन गार्डन छोड़कर फरार हो गए। अधिक ब्लीडिंग होने पर परिजन युवती को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मेडिकल कॉलेज ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार-बुधवार रात 3.30 बजे पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

देहात पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गौरव रावत के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसके साथी शिवम रावत को भी सह-आरोपी बनाया गया है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ