Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सिरसौद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, भेजा जेल


Shivpuri शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सूँड में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रात के अंधेरे में की थी तोड़फोड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मई 2026 को ग्राम सूँड निवासी विकास जाटव (पिता तुलाराम जाटव, उम्र 25 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 और 21 मई की दरमियानी रात किसी अज्ञात उपद्रवी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़कर खंडित कर दिया है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों और समाज में भारी आक्रोश फैल गया और धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 147/26 पर भारतीय न्याय संहिता(BNS) की धारा 298 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस कप्तान के निर्देशन में बनी विशेष टीम

दलित मसीहा की प्रतिमा खंडित होने का मामला तूल न पकड़े, इसके लिए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती यांगचेन डोलकरभूटिया ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया। उनके निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की धरपकड़ के लिए अनुभाग के अनुभवी थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों की एक संयुक्त विशेष टीम गठित की गई।

घेराबंदी कर नदी की पुलिया से दबोचा

पुलिस टीम लगातार संदेहियों और मुखबिरों से इनपुट जुटा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी भागने की फिराक में है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए ग्राम बेरजा नदी की पुलिया पर घेराबंदी की और आरोपी कैलाश यादव(पिता रामदयाल यादवउम्र 35 साल) निवासी ग्राम सूड (हाल निवासी ग्राम खर्द) को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ