Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शिवपुरी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ






 तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए छत्री रोड स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष छात्र बिना पीपीटी (PPT) परीक्षा दिए ही कक्षा दसवीं के अंकों के आधार पर सीधे प्रवेश ले सकेंगे। महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसी प्रमुख ब्रांचों में सभी सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र 04 मई से 29 मई 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।संस्था में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 15 मई से 02 जून 2026 तक संचालित की जाएगी, जिसमें छात्रों को अपनी पसंद की संस्थाओं का प्राथमिकता क्रम चुनकर लॉक करना होगा। कॉमन मेरिट सूची और आवंटन पत्र जारी होने के बाद, चयनित छात्र 08 जून से 13 जून 2026 के बीच आवंटित संस्था में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए छात्र मोबाइल नंबर 7000149795, 8982520726, या 9479815947 पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ