Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : दो दिन से पानी की टंकी में फंसा था सांड, विहिप-बजरंग दल और नगर परिषद ने किया सफल रेस्क्यू


शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के आईटीआई कॉलेज के पास स्थित नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र में बनी पानी की टंकी में गिरे एक सांड का शुक्रवार को सफल रेस्क्यू किया गया। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में फंसे सांड को विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल और नगर परिषद की टीम ने संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के अनुसार सांड पिछले दो दिनों से गड्ढे में फंसा हुआ था। सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नगर परिषद कर्मचारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


रेस्क्यू के दौरान पप्पू श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, सुमित तमौरी, लवली सेठ, चंचल गोस्वामी, सोनू शिवहरे, संजीव मेट सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी के सहयोग से नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत पहुंचाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ