Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : विक्की धाकड़ मौत का पुलिस ने किया खुलाशा

विक्की ( विकास ) को सिंध में फेंक दिया था, डूबने से हुई थी मौत ! 

गोराघाट में विकास हत्याकांड का पुलिस ने आठ दिन बाद किया खुलासा, आरोपी दो सगे भाई पकड़े



          विकास की हत्या करने वाले आरोपी।


दतिया । सिंध नदी में मिली बिक्की (विकास )(38) पुत्र ओमप्रकाश धाकड़, निवासी फतेहपुर कॉलोनी, शिवपुरी की लाश के मामले में गोराघाट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

किया है। 

पुलिस द्वारा बताया  गया है की घटना  दिनांक को मृतक विकास शराब के नशे में आरोपियों के घर में घुस रहा था। आरोपियों ने घर में घुसने से रोका। मृतक विकास ने दोनों को जातिगत गालियां दीं। 

इससे गुस्सा आकर आरोपियों ने विकास की मारपीट कर दी।

जिस कारण बिक्की  बेहोस हो गया  बेहोशी की हालत में उसे घर के पीछे फेंक आए। रात के अंधेरे में विकास को सिंध नदी में हनुमान धारा के पास फेंक दिया। वहां डूबने से विकास की जान चली गई।

गोराघाट थाना प्रभारी रमेश शाक्य जानकारी देते हुए बताया 

 कि 27 अप्रैल को सुबह सिंध नदी में ग्राम धौर्य के पास एक अज्ञात लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त विकास धाकड़ के रूप में हुई। विकास के चचेरे भाई बृजेश धाकड़ ने जांच के दौरान बताया था कि मृतक विकास 26 अप्रैल को अपने दोस्त सोहन सिंह, पियूष, प्रमोद के साथ डबरा में ग्राम ईटायल त्रयोदशी में गया था। त्रयोदशी के बाद विकास अपने दोस्त पियूष के दोस्त महेंद्र जाटव को डबरा से साथ लेकर दोस्त सोहन जाटव के मामा के लड़के रतन सिंह, मदन सिंह और अजय, निवासी बड़ौनकलां के यहां शराब पार्टी करने पहुंचा। यहां विकास ने दोस्तों के साथ शराब पी। शराब के नशे में ही विकास का सोहन के मामा रतन सिंह, मदन सिंह और अजय से विवाद हो गया। शराब खत्म होने पर विकास के दोस्त सुल्तान, पियूष, सोहन सिंह व धर्मेंद्र गोराघाट स्थित शराब दुकान से शराब खरीदने चले गए। वे विकास को रतन सिंह जाटव के घर पर ही छोड़ आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ