शिवपुरी। अग्रवाल महासभा एवं अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा आयोजित 'सर्व समाज नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर' आज अपनी सफलता के छठे दिन में प्रवेश कर गया। 20 मई से शुरू हुए इस शिविर ने न केवल बच्चों को हुनरमंद बनाया है, बल्कि यह शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक बड़ा मंच भी बन गया है।
बैटलग्राउंड्स-2 की उपविजेता का हुआ भव्य सम्मान
शिविर के छठे दिन आज का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। जिला अध्यक्ष दीपा देवेंद्र बंसल ने बताया कि आज विशेष रूप से शिवपुरी की होनहार बेटी और 'बैटलग्राउंड्स-2' की उपविजेता (Runner-up) मुस्कान शेख को उनकी पूरी टीम और दारा खान भाई के साथ आमंत्रित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने मुस्कान की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य सम्मान किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इनकी गरिमामयी उपस्थिति रही खास
सम्मान समारोह के दौरान अग्रवाल महासभा और परिषद की महिला शक्ति प्रमुख रूप से मौजूद रही, जिनमें महामन्त्री संगीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अंजू मित्तल, संगठन मंत्री ऋतु जैन, रश्मि अग्रवाल
सह-मंत्री सीमा सिंगल, रानी मंगल कार्यकारी सदस्य: विनीत बंसल आदि उपस्थित रहे।
निशुल्क सेवाएं दे रहे शिक्षकों का समर्पण
शिविर में बच्चों को विभिन्न कलाओं में निपुण बनाने के लिए शहर के अनुभवी शिक्षक अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। इनमें सुखवीर कौर, शीतल बुद्धराजा, पूजा जैन, अंजू मित्तल और रिया गुप्ता जैसे शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे हुए हैं।
"हमारा उद्देश्य न केवल बच्चों को हुनर सिखाना है, बल्कि मुस्कान जैसी प्रतिभाओं को सम्मानित कर समाज की अन्य बेटियों को प्रेरित करना भी है।"
— दीपा देवेंद्र बंसल (जिला अध्यक्ष)

0 टिप्पणियाँ