Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बैरोजगारी और नीट के पेपर लीक को लेकर शिवपुरी में प्रदर्शन

शिवपुरी में मंगलवार को मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट (एमएयू) की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर किया गया। संगठन ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने अपनी मांगों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को भंग करने, पेपर लीक मामलों की न्यायिक जांच कराने और सभी रिक्त सरकारी पदों पर स्थायी भर्ती किए जाने की बात कही
एमएयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि नीट यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होना एक गंभीर मामला है। उनका आरोप है कि इससे लाखों मेहनती और मेधावी छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी पर चिंता व्यक्त की, जिससे छात्रों और अभिभावकों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है
मांग- उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो
ज्ञापन में मांग की कि नीट सहित अन्य पेपर लीक मामलों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। इसमें शामिल सभी दोषियों, अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई गई।
संगठन ने सुझाव दिया कि मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में 12वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाए। इसके अतिरिक्त, एनटीए को समाप्त कर परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी सीधे सरकार द्वारा संभाली जानी चाहिए ,शिवपुरी जिले में नीट परीक्षा केंद्र बनाया जाए
ज्ञापन में भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कठोर कानून बनाने और मध्य प्रदेश में समाप्त किए जा रहे 1.20 लाख पदों को बहाल कर सभी विभागों में स्थायी भर्ती किए जाने की मांग भी शामिल थी। इसके साथ ही, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई, संगठन ने यह भी मांग उठाई कि शिवपुरी जिले में भी नीट परीक्षा केंद्र बनाया जाए, ताकि स्थानीय छात्रों को परीक्षा देने के लिए बाहर जाने की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ