Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अतीक कुरैशी के खिलाफ जांच के आदेश


शिवपुरी- मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जनपद पंचायत नरवर, जिला शिवपुरी में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा (संविदा)  अतीक मोहम्मद कुरैशी के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पर जांच के निर्देश जारी किए हैं।

परिषद के जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ से जारी पत्र में बताया गया है कि  सैयद वाहिद अली  द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें अतीक मोहम्मद कुरैशी के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाए गए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए परिषद ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला पंचायत शिवपुरी को मामले की जांच कर कार्रवाई प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में कहा गया है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा अभिमत सहित रिपोर्ट परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

यह आदेश मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के उपायुक्त एवं जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ प्रभारी अजित तिवारी द्वारा जारी किया गया है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा, शिवपुरी को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ