Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी क्रिकेट अकादमी की 7 ए साइड प्रतियोगिता 02 जून से


शिवपुरी - क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारने के लिए शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता 2 जून से प्रारंभ होने जा रही है। यहां शिवपुरी तात्या टोपे स्टेडियम में संचालित शिवपुरी क्रिकेट अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 2 जून से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों की 19 टीम  भाग ले रही हैं यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में बालिकाओं की भी एक टीम भाग ले रही है,  इस प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले मैच 6-6 ओवर के खेले जाएंगे प्रत्येक ओवर आठ बॉल का होगा। शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा मां एवं हेड कोच कमल सिंह बाथम शेरा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के अलावा भारत में भी कई बड़े शहरों में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजन किया जाता है। अधिक से अधिक बच्चे क्रिकेट के मैचों का अनुभव ले सकें, इस उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ