विश्व मद्य निषेध दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए सर्किल जेल में दान किए 15 कूलर, दिलाई मद्य निषेध की शपथ
शिवपुरी - यह जेल हमेशा से सुधार ग्रह के रूप में जानी जाती है लेकिन आज समय अब बदल गया है, हमे प्रयास करना चाहिए कि अपराध से दूर रहे और यह तभी संभव होगा जब हम नशे से दूर रहेंगे और यही नशा नाश की जड़ है, इससे बचें और अपन जीवन में सुधार लाए, निश्चित रूप से आपको कभी जेल के द्वारा नहीं आना पड़ेगा और अपने घर परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी सकेंगें। नशे से दूर रहने को लेकर यह प्रेरक उद्बोधन दिये जेल अधीक्षक रमेशचंद आर्य ने जो जेल परिसर में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा आयोजित मद्य निषेध दिवस के जागरूकता कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।
आयोजित कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष गणेश धाकड़ व सचिव अमित सहगल ने संयुक्त रूप से बताया कि जेल परिसर में आयोजित विश्व मद्य निषेध दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निवृतमान अध्यक्ष एड शैलेंद्र समाधिया, विशिष्ट अतिथि जेल उपाधीक्षक आर के एस पांडे, मद्य निषेध की शपथ दिलाने पूर्व अध्यक्ष संजीव जैन एवं संस्था सचिव अमित सहगल मंचासीन रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एड शैलेंद्र समाधिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज विश्व मद्य निषेध दिवस है और यह दिन हमे बताता है कि नशा कोई भी हो उसका परिणाम गलत ही होता और जब गलत होगा तो उससे अपराध और अपराधी बनने के बाद जेल, इसलिए अपराध से बचना है तो नशे से दूर रहे, इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में कैदियों को भी धूप और गर्मी का सामना करना पड़ता है ऐसे में सेवा कार्य स्वरूप संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा आप सभी कैदियों को गर्मी से राहत प्रदान कर के लिए 15 कूलर दान किए है। सेवा कार्यस्वरूप यह सभी कूलर कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजीव जैन के साथ संस्था सचिव अमित सहगल, संजीव गुप्ता, दिनेश जैन, सुकेश मित्तल, मनीष अरोरा, मनोज जैन आदि सहित अन्य संस्था सदस्यों के द्वारा जेलर श्री आर्य एवं उप अधीक्ष श्री पांडेय का माल्यार्पण करते हुए सभी कूलर सौंपे गए। इस अवसर पर विश्व मद्य निषेध दिवस के मौके पर जेल परिसर में निरुद्ध कैदियों को नशा मुक्त रखते हुए जागरूक करने के उद्येश्य से मद्य निषेध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम समापन पर संस्था सचिव अमित सहगल के द्वारा इस सेवा कार्य शामिल सभी की सहभागिता के प्रति व्यक्त किया गया। इस दौरान सभी कैदियों ने मद्य निषेध की शपथ लेते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ