Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कोलारस: पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हुए कार सवार, CCTV में कैद हुई वारदात

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-46 स्थित 'श्री बच्चन धन पत्ते वाले' पेट्रोल पंप से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ एक कार में सवार युवकों ने 2100 रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है।

QR कोड का स्क्रीनशॉट लेकर बनाया बहाना जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। गुना की ओर से शिवपुरी जा रही एक कार पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर रुकी। कार से एक युवक नीचे उतरा और उसने सेल्समैन नरेंद्र दांगी से 2100 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। भुगतान के लिए युवक ने पंप का क्यूआर (QR) कोड मांगा और दावा किया कि उसने स्क्रीनशॉट अपने परिचित को भेज दिया है, जो ऑनलाइन पेमेंट कर देगा।

पेट्रोल भरते ही कार लेकर भागे सेल्समैन नरेंद्र ने जैसे ही कार में 2100 रुपये का पेट्रोल भरा, युवक मोबाइल कान पर लगाकर चुपचाप कार में बैठ गया। इसके तुरंत बाद चालक ने वाहन स्टार्ट किया और तेज रफ्तार में कार भगा ले गया। सेल्समैन ने कार को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

बिना नंबर प्लेट की थी कार, पुलिस जांच में जुटी बताया जा रहा है कि कार के आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह वारदात पहले से नियोजित (प्लान्ड) हो सकती है। पंप प्रबंधन की ओर से कोलारस थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिना नंबर प्लेट वाली कार और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ