Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सगाई के मंडप में लाठियाँ, गाड़ियों में तोड़फोड़! करैरा के समोहा गांव में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, 11 आरोपियों पर केस

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ एक परिवार में भतीजे की सगाई की खुशियाँ मनाई जा रही थीं, वहीं पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने उस माहौल को अखाड़ा बना दिया।

पहले दामाद पर हमला, फिर घर को बनाया निशाना

घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित परिवार के दामाद अनिल जाटव (निवासी महलगांव, ग्वालियर) दवाई लेने जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और खून से लथपथ कर दिया। पीड़ित ने जैसे-तैसे घर खबर दी, लेकिन इससे पहले कि परिवार संभल पाता, दर्जनों आरोपी लाठी-डंडे लेकर कमल सिंह जाटव के घर तक पहुँच गए।

चीख-पुकार के बीच गाड़ियों और टेंट में तोड़फोड़

घर पहुँचे उपद्रवियों ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर लगे टेंट को उखाड़ फेंका और बाहर खड़े वाहनों पर लाठियाँ बरसाकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने आई महिलाओं (सपना जाटव, भारती जाटव) और रिश्तेदारों (मनोज, मंगल व कमल सिंह) को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।

पुलिस एक्शन: 11 पर केस दर्ज

करैरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट (SC-ST Act) और बलवा/मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ