Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : कार की छत पर बैठकर रील्स बनाने और हुड़दंग मचाने वाले 6 कार चालकों पर लगा 30 हजार रुपये का जुर्माना


 शिवपुरी: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी करना चालकों को भारी पड़ गया है। कार की छत पर बैठकर यात्रा करने और हुड़दंग मचाने के वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए शिवपुरी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहनों को ट्रेस कर कुल 6 कार चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30,000 रुपये का भारी जुर्माना वसूला है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित ट्रेसिंग

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में लगातार यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए थे, जिनमें कुछ युवक खतरनाक तरीके से चलती कारों की छतों पर बैठे नजर आ रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल वाहन चालकों की पहचान कर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यातायात और कोतवाली पुलिस का संयुक्त एक्शन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर. डी. प्रजापति एवं सीएसपी शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) रणवीर यादव ने अपनी टीम और कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर वायरल वीडियो में दिख रहे वाहनों के नंबर ट्रेस किए।

नंबर ट्रेस होने के बाद सभी 6 वाहन स्वामियों को यातायात थाने बुलवाया गया और मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 189 के तहत प्रत्येक वाहन पर 5,000-5,000 रुपये का समन शुल्क (चालान) लगाया गया।

इन चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही :


  1. आनंद गुर्जर (24 वर्ष), निवासी पुरानी शिवपुरी — वाहन क्र. MP07CJ9395 (कार) — 5,000 रुपये
  2. कमलेश रजक (56 वर्ष), निवासी शिवपुरी — वाहन क्र. MP07AH7229 (कार) — 5,000 रुपये
  3. चेतन भार्गव (27 वर्ष), निवासी मोहनी सागर कॉलोनी — वाहन क्र. MP07AJ8136 (कार) — 5,000 रुपये
  4. आकाश शर्मा (30 वर्ष), निवासी रंग महल शिवपुरी — वाहन क्र. 26BH4930E (कार) — 5,000 रुपये
  5. संदेश (19 वर्ष), निवासी कोटा भगोरा शिवपुरी — वाहन क्र. MP07AH9273 (कार) — 5,000 रुपये
  6. दिलीप धाकड़ (32 वर्ष), निवासी माधव नगर शिवपुरी — वाहन क्र. MP07ZX9421 (कार) — 5,000 रुपये

चालकों ने मांगी माफी, पुलिस ने दी चेतावनी

कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहन स्वामियों ने पुलिस के समक्ष अपनी इस खतरनाक हरकत पर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वचन दिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी को सख्त हिदायत दी है कि सड़क पर स्टंटबाजी या नियमों का उल्लंघन करने पर आगे और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ