Music

BRACKING

Loading...

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के लिए पिछोर में 14 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर


शिवपुरी / पिछोर जिले में विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 अक्टूबर को तहसील कार्यालय पिछोर में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रमुख सुविधाएं और समाधान इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य इन समुदायों के लोगों को शासन की विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देना और उनकी बुनियादी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:

  • जाति प्रमाण पत्र बनवाना
  • पहचान पत्र और समग्र आईडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान
  • राशन कार्ड एवं आधार कार्ड संबंधी कार्य व नए आवेदन
  • अन्य शासकीय योजनाओं के आवेदन और उनका त्वरित निराकरण
    • प्रशासन की अपील और व्यापक प्रचार-प्रसार प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु बस्तियों तक मुनादी कराएं और कोटवारों के माध्यम से शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। शिविर के सुचारू संचालन के लिए निरीक्षक एन.एल. राय को शिविर प्रभारी और सहायक ग्रेड-3 अनिल कुमार शर्मा को सहायक नियुक्त किया गया है।
    • विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा स्थल पर पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ