Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News: फिजिकल पुलिस ने पकड़ा 315 बोर कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी मोहम्मद खान गौरी

थाना फिजिकल पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गौरी गणेश कुंड के पास से पकड़ाया झिरी निवासी मोहम्मद खान गौरी, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज।

Shivpuri Physical Police Arrest Illegal Weapon Suspect Mohammad Khan Gauri
थाना फोटो 

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फिजिकल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात की नीयत से घूम रहे एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी के निर्देशों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा और अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में फिजिकल थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

मुखबिर की सूचना पर गौरी गणेश कुंड से पकड़ाया आरोपी

फिजिकल पुलिस को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना प्राप्त हुई थी कि गौरी गणेश कुंड के पास एक संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप-निरीक्षक (SI) रामेंद्र सिंह चौहान की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद खान गौरी (उम्र 22 साल) पिता अब्दुल्ला खान, निवासी ग्राम झिरी, थाना पोहरी (जिला शिवपुरी) बताया।

315 बोर का कट्टा व कारतूस जब्त, मामला दर्ज

तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की बाईं ओर कमर से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और जेब से 315 बोर के 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार व कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 226/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट (आयुध अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उससे अवैध हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है।

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड़, उप-निरीक्षक रामेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक नरेन्द्र राठौर (721), आरक्षक प्रेम रावत (1131), आरक्षक धर्मेन्द्र रॉयल (410), प्रधान आरक्षक अमित कुमार (299) एवं आरक्षक सागर भारद्वाज (233) की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ