शिवपुरीः- आगामी 30 सितम्बर को कैलाशवासी महाराज परम् श्रद्धेय माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथी पूरे गरियामय तरीके से मनाई जायेगी। उक्त जानकरी एक प्रेसनोट के माध्यम से देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने बताया कि सुबह 8.15 बजे चिन्ताहरण मंदिर के पास दो बत्ती चौराहा पार्क पर स्थित कैलाशवासी महाराज माधव राव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुये पूरे गरिमामयी तरीके से महाराज की पुण्यतिथी मनायी जायेगी। जिसके बाद सुबह 9 बजे छत्री पर कैलाशवासी महाराज की प्रतिमा पर हार फूल मालाओ का अर्पण कर उनका स्मरण किया जायेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने जिले भर के नागरिको से पुण्यतिथी के इस मौके पर पहुॅचने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ