Music

BRACKING

Loading...

सुल्तानगढ़ वाटर फॉल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले 4 बहादुरों पर मारपीट का मामला दर्ज, पारिवारिक जन बोले पुलिस और सरपंच इनाम की राशि से मांग रहे थे हिस्सा




ग्वालियर। सुल्तानगढ हादसे में लोगों की जान बचाने वाले चार बहादुरों पर मोहना थाना पुलिस ने मंगलवार रात मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज कराने वाले सरपंच का आरोप है कि चारों उससे बिना जांच के दस्तावेज वैरीफिकेशन करने के लिए दबाव डाल रहे थे। मना करने पर मारपीट की। जबकि आरोपियों का कहना है कि सरपंच और पुलिस उन पर इनाम की राशि में से हिस्सा मांग रही है।

मोहना थानाक्षेत्र स्थित मोहना कस्बा निवासी सरपंच संजय मांझी ने मंगलवार रात 8 बजे पुलिस को सूचना दी कि सुल्तानगढ़ फॉल में 15 अगस्त को लोगों की जान बचाकर बहादुर साबित हुए चार युवक कल्लन खां, निजाम खां, लक्ष्मण और भागीरथ उनके पास आए थे। वह किसी नौकरी के लिए दस्तावेजों का वैरीफिकेशन करने के लिए कह रहे थे। जब मैंने जांच कर वैरीफिकेशन करने के लिए कहा तो उन्होंने मेरे साथ गाली गलोज कर मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची और सरपंच का मेडिकल कराने के बाद चारों बहादुर निजाम, कल्लन, लक्ष्मण व भागीरथ पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

झूठा फंसाया गया है-

आरोपियों के परिजन का कहना है कि चारों को सीएम से जो इनाम राशि मिली थी। उसमें से पुलिस और सरपंच अपना हिस्सा मांग रहे थे। नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। ऐसा ही हुआ उन पर झूठा मामला दर्ज कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ