Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक पर दूसरे दिन भी छापामार कार्रवाई की गई

   पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़

शिवपुरी, 26 अक्टूबर 2018/ कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशानुसार झोलाछाप डाॅक्टरों की क्लीनिक की जांच शुक्रवार को भी चिकित्सकों के दल द्वारा की गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीकाकरण अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच के दौरान कमलागंज सईसपुरा में मदन कन्नौजिया की क्लीनिक बंद पाए जाने, पोहरी बस स्टेण्ड पर डाॅ.डी.एस.धाकड़ की क्लीनिक पर चिकित्सक का न पाए जाने एवं पुरानी शिवपुरी में डॉ. ए.के.अवस्थी की क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान उनके पास आयुर्वेदिक व युनानी चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन पाया गया, लेकिन मध्याप्रदेश उपचार ग्रह तथा उपचार संबंधी स्थापनायें अधिनियम 1973 के अंतर्गत पंजीयन नहीं पाए जाने पर पंचनामा तैयार कर रजिस्ट्रेशन होने तक क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिये गए।
जबकि पोहरी बस स्टेण्ड के पास स्थित सौम्या क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान दल को समस्त दस्तावेज सही पाए गए। पोहरी बस स्टेण्ड के पास स्थित माँ क्लीनिक का निरीक्षण करने पर डाॅ.शर्मा ने बताया कि वे होम्योपैथी के चिकित्सक है और वे होम्योपैथी से उपचार कर रहे है। निरीक्षण के दौरान डॉ. एन.बी.मुले का बीएएमएस पंजीयन के साथ स्थानीय कार्यालय का क्लीनिक संचालन का रजिस्ट्रेशन भी मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ