भोपाल -मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बदनावर सीट से कांग्रेस विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने गुरूवार को आरोप लगाया (वंशवाद की राजनीति ने उनका हक छीन लिया है)। मेरे साथ अन्याय हुआ और मैं इसका जवाब इस्तीाफ देकर दूंगा। मैं भी अगर किसी पूर्व मुख्यमंत्री या बड़े नेता का बेटा रिश्तेदार होता तो आज मैं भी मंत्री बन जाता। उधर कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक केपी सिंह, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह सहित 10 विधायक दिल्ली पहुंच गए है। वे राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।
कंसाना का दावा हमारे साथ 8 से 10 विधायक
मंत्री नहीं बनाने से नाराज कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता केपी सिंह, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल अपनी बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रखने गुरूवार रात को दिल्ली पहुंच गए। कंसाना ने बताया कि उनके साथ 8 से 10 विधायक दिल्ली में है। 15 वर्ष भाजपा सरकार ने परेशान किया और हमारी सरकार आ गई तो भी नाइंसाफी हो रही है।
0 टिप्पणियाँ