Music

BRACKING

Loading...

शासकीय सेवकों ने ली सुशासन की शपथ


-
भोपाल | 24-दिसम्बर-2018
0

  

   भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई।
    श्री कियावत ने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ दिलाई। साथ ही प्रदेश के नागरिकों के जीवन-स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की भी शपथ दिलाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ