Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश शासन"राष्ट्रीय मतदाता दिवस" पर अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं को राज्यपाल द्वारा प्रदान किये जायेंगे अवार्ड

25 जनवरी 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस', राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिये Best Electoral Practices Award  प्रदान किये जायेंगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार दो श्रेणियों में दिये जायेंगे। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी अधिकारियों व विभागों को प्रशस्ति पत्र एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट  छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे।

उत्कृष्ट  कार्य करने वाले मैदानी अधिकारियों व विभागों में  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन श्योपुर (तत्कालीन), श्री के.व्ही.एस. चौधरी कटनी, श्री डी.व्ही.सिंह बालाघाट (तत्कालीन), पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारेस भिण्ड, श्री अमित सिंह जबलपुर, श्री अमित सांघी मुरैना (तत्कालीन), स्वीप नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  श्री क्षितीज सिंघल बैतूल, श्री एच.एस. मीणा हरदा, श्री ऋषि गर्ग छिन्दवाडा (तत्कालीन), स्वीप नोडल (अर्वन) आयुक्त नगर पालिका निगम श्री प्रवीन अधायच सतना (तत्कालीन), स्वीप पार्टनर अन्य विभागीय अधिकारी श्री के.जी.तिवारी आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण संचालनालय भोपाल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री राजकुमार खत्री भोपाल, श्री नरोत्तम भार्गव ग्वालियर (ग्रामीण), श्री बी.एस. सोलंकी मनावर धार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आर उमा महेश्वरी कटनी, श्री रजनीश श्रीवास्तव इंदौर, श्री संदीप अस्थाना विदिशा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट  छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन एवं स्कूल स्तर पर  प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। विजेता छात्र-छात्राओं में स्कूल स्तर पर  निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशी राठौर, शा. उत्कृष्ट उमावि आठनेर बैतूल, द्वितीय अजय जाटव शा. उमावि बगरोदा भोपाल, तृतीय तरूण अहिरवार शा.मॉडल स्कूल चाचौडा गुना, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम दिशा झरबड़े शा. उत्कृष्ट  उमावि प्रभातपट्नम बैतूल, द्वितीय नीतेश अहिरवार शा. मॉडल उमावि गुना, तृतीय विवेक गुप्ता शा. उत्कृष्ट उमावि सुभाष शिवाजी नगर भोपाल, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रिचा शाक्य शा. उत्कृष्ट उमावि सुभाष शिवाजी नगर भोपाल, द्वितीय योगेश पवार शा. उत्कृष्ट  उमावि आमला बैतूल, तृतीय सजी भिलाला, शा. मॉडल उमावि गुना, वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) द्वितीय, प्रणाली अमरूते शा. उत्कृष्ट उमावि बैतूल, तृतीय कुमारी अकांक्षा सोपरा श्री कृष्ण हायर सेकण्डरी स्कूल बीनागंज गुना, वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष) प्रथम आयुष राठौर शा. उत्कृष्ट  उमावि बैतूल।

महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम दिपाली यावतकर, पूनम चंद गुप्ता महाविद्यालय खण्डवा, द्वितीय पुरूषोत्तम दास तिवारी शा. शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर, तृतीय देवास्मिता सिन्हा वी.आई.टी. सीहोर, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम चेतना ठाकुर शा. महाविद्यालय बरघाट सिवनी, द्वितीय राहुल कुम्भकार शा. महाविद्यालय ब्यावरा राजगढ़, तृतीय अनुराग सिंह वी.आई.टी. सीहोर, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम अपूर्वा बम शा. माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय उज्जैन, द्वितीय राजकिशोर विश्वकर्मा ए.के.एस. विश्वविद्यालय सतना, तृतीय जागृति संत शा. चन्दविजय महाविद्यालय डिण्डौरी,

वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) में प्रथम शुभम चौहान शा. हमीदिया महाविद्यालय भोपाल, द्वितीय महेश पाण्डे वी.आई.टी. सीहोर, तृतीय सुरभि शर्मा महाविद्यालय इंदौर,

वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष) में प्रथम सायना कुरैशी शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया, द्वितीय एकांश दुबे शा. भेरूलाल पाटीदार महाविद्यालय महू, तृतीय बैष्णवी सिंह सैण्ट अलासिस महाविद्यालय जबलपुर का चयन किया गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ