| ओलावृष्टि की सूचना पर खेत-खेत पहुंचे अधिकारी |
| नुकसान का जायजा लिया, पांच गांव में नुकसान का जायजा लेने के लिए दल गठित |
| दतिया | 28-फरवरी-2019 |
वे मौसम बरसात एवं ओलावृष्टि की सूचना पर कलेक्टर श्री आरपीएस जादौन के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह ने अधिकारियों के साथ सेवढ़ा क्षेत्र के ओला प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की नुकसान का जायजा लने के लिए दल का गठन किया। इस दौरान एसडीएम सेवढ़ा श्री राकेश परमार, तहसीलदार सेवढ़ा श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर, श्री नवनीत शर्मा इन्दरगढ़, आरआई और पटवारी उपस्थि तरहे। अपर कलेक्टर द्वारा मंगरौल, ग्राम ग्यारा, टुकी आदि ग्रामों का दौरा कर उन्होंने किसानों से बातचीत की और नुकसान का आकलान कराने का आश्वासन दिया।
चार ग्रामों में नुकसान के लिए दल गठित
सेवढ़ा अनुभाग में मंगरौल सर्किल के ग्राम टुकी, ग्यारा, सड़ एवं मंगरौल में दल गठित किए है। जिनमें टुकी के लिए पटवारी सुरेन्द्र परमार, चंद्रकांत विश्वकर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, दीप नारायण, दीपक तिवारी, सचिव सुभाष, रोजगार सहायक थान सिंह तथा प्राण सिंह परिहार आरएईओ को लगाया है। इनके नोडल अधिकारी राजेन्द्र परमार नायब तहसीलदार रहेंगे। ग्यारा में राजेन्द्र जाटव, पुष्पेन्द्र जाटव, सोनू साहू, अभय यादव, विपिन पटवारी, अतर सिंह सचिव, चतुर सिंह रोजगार सहायक व आरएस यादव आरआई रहेंगे। इनके नोडल अधिकारी नायब तहसदीलार श्री राजेन्द्र परमार रहेंगे।इसी प्रकार सड़ के लिए नरेश खरकया, फूल सिंह राजपूत, उपेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र नरबरिया, राजेन्द्र कुमार पटवारीगण, इन्दल सिंह सचिव व होम सिंह रोजगार सहायक रहेंगे। ग्राम मंगरौल के लिए पटवारियों में सुरेन्द्र परमार, अरूण दिवौलिया, सतेन्द्र शर्मा, रमाशंकर पाल, अमित शर्मा, कोक सिंह सचिव, चतुर सिंह रोजगार सहायक, यूसी कौरव व राजेन्द्र यादव आरएईओ सर्वे करेंगे। इनके नोडल अधिकारी श्री भगवतीशरण शिल्पकार होंगे। यह टीम तीन दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। |
0 टिप्पणियाँ