Music

BRACKING

Loading...

रास-जेबी स्कूल में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन ।

रास-जेबी स्कूल में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन 
दतिया | 28-फरवरी-2019 रास-जेबी पब्लिक स्कूल झांसी रोड दतिया में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत माह फरवरी में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विद्यालय के बच्चों को तम्बाकू व तम्बाकू से बने पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला, डीबेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया तथा पुरस्कारों का भी वितरण किया गया।
    आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जिन बच्चों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया उनमें क्रिश गुप्ता, उन्नति पटैल, अनुष्का पटैल, चित्रकला प्रतियोगिता में जो छात्र-छात्रायें प्रथम, द्धितीय व तृतीय रहे उनमें जगदम्बा भगत, आनंदी यादव, दिव्यांग सिंह और डीबेट प्रतियोगिता में अनमोल जैन विजेता रहे। कार्यक्रम में स्कूल के 379 बच्चों को शपथ भी दिलाई कि तम्बाकू का प्रयोग न करेंगें और न ही करने देगें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. के.के. अमरया, कम्प्यूटर ऑपरेटर दतिया श्री मोहनीश कुमार दुबे व विद्यालय के प्राचार्य श्री नवीन शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकायें उपस्थित रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ