कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा गत दिवस हुई ओलावृष्टि से मकसूदनगढ क्षेत्र में प्रभावित ग्रामों के कृषकों के खेतों पर पहुंचकर जायजा लिया और डोंगर, बरखेडी श्याम, कंजई, मोहरी आदि ग्रामों के कृषकों के खेतों में पहुंचे और ओलावृष्टि से हुई क्षति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित कृषकों की क्षति का आंकलन करने सर्वे करने निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग का मैदानी अमला मौजूद रहा।
भ्रमण के दौरान उन्होंने मकसूदनगढ के कंजई ग्राम प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्रों से शैक्षणिक व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, यूनिफार्म एवं सायकल वितरण की जानकारी ली और कक्षा में बच्चों का बौद्धिक स्तर परखते हुए पढ़ाया भी। इस मौके पर उन्होंने विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक को स्कूल यूनिफार्म वितरण कराने के निर्देश भी दिए।

0 टिप्पणियाँ