Music

BRACKING

Loading...

तम्बाकू नियंत्रण कानून के क्रियान्वयन हेतु खनियांधाना में कार्यशाला सम्पन्न -

शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं म.प्र.वॉलेटरी हैल्थ एशोशियेशन के सहयोग से तम्बाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खनियांधाना में कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिसमें तम्बाकू के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के साथ तम्बाकू नियंत्रण कानून की समस्त धाराओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
   कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी श्री विनोद कुमार गुप्ता,कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ श्री अरूण कुमार ने की। इस मौके पर शासकीय विभागों के प्रतिनिधि व अधिकारियों के अलावा पत्रकारगण, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
   कार्यशाला में शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री करना कानूनन अपराध है, इसके अलावा बिना चित्रात्मक चेतावनियों के तम्बाकू उत्पादों की बिक्री भी नहीं हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन मैनर्स सपोर्ट इन डब्लपमेंट संस्था के श्री फिरदोस खांन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ