कर्जा मुक्ति प्रमाण पत्र मिला, अब चैन की नींद सोयेंगे बाबू सिंह गुर्जर (खुशियों की दास्तां)
। दतिया | 28-फरवरी-2019 ग्राम इकारा जिला दतिया निवासी बाबू सिंह गुर्जर अपने चौथे पन में कर्ज के मकड़ जाल में ऐसे उलझे कि उन्हें यह चिन्ता सताने लगी की अब वह कर्ज के बोझ तले दबकर ही अंतिम सांस लेंगे। हाथ में बैंत लेकर चलने वाले बाबू सिंह बमुश्किल अपनी गुजर-वसर कर रहे थे। खेती किसानी के लिए खाद बीज एवं लग्गत लगाना उनके वस की वास नहीं थी। उन्होंने जिला सहकारी बैंक से ऋण लेकर खेती में लग्गत लगाई। फसल तो अच्छी हो गई लेकिन मंहगाई के जमाने में इतनी बचत नहीं हो पाई की बाबू सिंह अपना कर्जा चुका पाते।
पुराने विचारों के बाबू सिंह को लगता था अब क्या होगा मेरे ऊपर जड़ा कर्जा कैसे चुकता होगा। जब मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने शपथ ग्रहण के तत्काल बाद कर्ज माफी के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए तो इसकी खबर सुनकर उन्हें आशा बंधी फार्म भरने की औपचरिता पूरी होने के बाद निर्धारित तिथि को उन्हें 29 हजार 843 रूपये की कर्ज माफी का प्रमाण-पत्र मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। बाबू सिंह ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें मुख्यमंत्री जी ने कर्ज के मकड़ जाल से बचा लिया।

0 टिप्पणियाँ