वायुसेना के मिराज विमानों ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को नेस्तनाबूत कर दिया। एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर बालाकोट शहर के पास एक पहाड़ी पर बने ठिकाने पर ‘आराम' फरमा रहे 350 से ज्यादा आतंकियों को वायुसेना ने हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इनमें 25 से ज्यादा जैश के बड़े कमांडर हैं। माना जा रहा है कि जैश सरगना मसूद अजहर के तीन रिश्तेदार भी मारे गए हैं। इनमें मसूद का बड़ा भाई इब्राहिम अजहर, साला यूसुफ अजहर व एक अन्य रिश्तेदार मौलाना तल्हा भी शामिल है।
विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन आतंकी शिविरों को जैश सरगना मसूद अजहर का साला यूसूफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी चला रहा था। उन्होंने बताया कि आतंकी फिर से हमले की फिराक में थे, इसलिए भारत ने ऐहतियातन गैर सैन्य कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आतंकियों के ठिकाने घने जंगल में पहाड़ियों पर थे, जो नागरिक इलाकों से दूर थे। सूत्रों के मुताबिक भारत का हमला इतना सटीक और तेज था कि पाक सेना जब तक कुछ समझ पाती, तब तक भारतीय जांबाज पायलट अपने पराक्रम का परिचय देकर वापस लौट चुके थे। महज 21 मिनट के ऑपरेशन में वायुसेना ने यह कारनामा कर दिखाया। सूत्रों की मानें तो भारत ने बालाकोट से पहले पाक अधिकृत कश्मीर के चकोटी और मुजफ्फराबाद में भी बम गिराए। हालांकि केंद्र की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। जानकारी यह भी मिली है कि हमारे पायलटों ने मिराज-2000 विमानों से आतंकी ठिकानों पर महज दो मिनट के भीतर ही 450 किलो से ज्यादा बम बरसा दिए। मिराज के साथ सुखोई-30 और एक ईंधन भरने वाला विमान भी था।
टॉप न्यूज़
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान का F-16 विमान मार गिराया
Wed, Feb 27 2019. 12:29 IST
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में भारतीय वायु सेना का विमान क्रैश, 2 की मौत
Wed, Feb 27 2019. 12:08 IST
LIVE UPDATES: लेह, जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट के एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी
Wed, Feb 27 2019. 11:58 IST
बालाकोट हमला: रणनीति तैयार करने वाले डोभाल हैं इस खास काम में माहिर
Wed, Feb 27 2019. 11:51 IST
INDvsAUS, 2nd T20: इन दो बदलावों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
Wed, Feb 27 2019. 12:04 IST
अगर मोदी है तो संसद में 200 प्रतिशत होना चाहिए काम- PM
Wed, Feb 27 2019. 12:26 IST
शोपियां एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने जैश के 2 आतंकियों को किया ढेर
सभी दलों ने सराहना की
हमले के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। आतंकी ठिकानों पर भारत के हवाई हमलों की सभी दलों के नेताओं ने सराहना की। मंगलवार शाम को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी वायुसेना के शौर्य को सलाम किया गया। देशभर में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हालांकि इस दौरान सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
सुषमा ने पांच देशों से बात की
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को अपने अमेरिकी, चीनी, सिंगापुर, बांग्लादेशी और अफगानिस्तानी समकक्षों से बात की। उन्होंने इन देशों को पाक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों पर तड़के किए गए हमलों के बारे में जानकारी दी। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से फोन पर की गई बातचीत में स्वराज ने उन्हें हमले के पीछे का कारण समझाया। उधर पाकिस्तान ने भारत *के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है।
LIVE UPDATES: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुलाई अहम बैठक, तीनों सेनाध्यक्ष होंगे शामिल
करारा जवाब देना जरूरी था : गोखले
भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि आखिर इस कार्रवाई का फैसला क्यों लिया गया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को कई बार सबूत सौंपे गए, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से भारत को यह कदम उठाना पड़ा। आतंकियों को करारा जवाब देना जरूरी था। विदेश सचिव ने जैश के बालाकोट में मौजूद सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर खुफिया सूचनाओं के बाद यह कार्रवाई जरूरी थी । विदेश सचिव ने कहा, ‘पाक को समय-समय पर उसके यहां और पीओके में मौजूद आतंकी शिविरों, प्रशिक्षण शिविरों के ठिकानों की जानकारी दी गई। मगर पाकिस्तान उनकी मौजूदगी से इनकार करता रहा।'
दिग्गज देश भारत के साथ
पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारत के हवाई हमले का दुनिया के प्रमुख देशों ने समर्थन किया है। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और यूरोपीय संघ शामिल है। इन देशों ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की भी अपील की।

0 टिप्पणियाँ