Music

BRACKING

Loading...

पाकिस्तान ने भारत के हवाई क्षेत्र का किया उल्लंघन, भारतीय जेट ने खदेड़ा

पाकिस्तानी जेट ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं श्रीनगर हवाईअड्डे पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र में जेट घुसे लेकिन उन्हें भारतीय विमानों ने तत्काल उन्हें वापस खदेड़ दिया। अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी जेट ने भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र में घुसे थे। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टरों में हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ