एंटी करप्शन न्यूज़
25 फरवरी 2019
पवन भार्गव
शिवपुरी , चित्रकूट में हुई दो निर्दोष बालकों की हत्या के विरोध में गृह मंत्री के नाम आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला पुलिस मुख्यालय पर उप पुलिस अधीक्षक महोदय को विरोध स्वरूप ज्ञापन दिया प्रदीप शर्मा जिला मंत्री युवा मोर्चा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आज जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवपुरी के द्वारा गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया इसका मुख्य कारण था चित्रकूट में दो मासूम बच्चों की अपहरण कर फिरौती लेने के साथ साथ उनकी हत्या कर देना मध्य प्रदेश सरकार की गलत कार्यप्रणाली और कार्य आक्षमताओं को दर्शाता है इस प्रकार की घटनाओं का भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है और ऐसी घटना दोबारा मध्य प्रदेश ना हो ऐसी अपेक्षा कमलनाथ सरकार से करती है मध्य प्रदेश शांति का टापू कहा जाता था परंतु कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही ऐसी निंदनीय घटना रोज मध्य प्रदेश में सुनने को मिल रही है जो भी साफ साफ तौर पर कमलनाथ सरकार की नाकामी को दर्शाता है दो मासूम भाई श्रेयांश और प्रियांश जिनका जीवन अभी पूर्ण रूप से प्रारंभ भी नहीं हुआ था वह काल के ग्रास में समा गए इस विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री भाजपा ओम प्रकाश शर्मा गुरु विमल जैन मामा अनुराग अस्थाना धनपाल यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा से जिला महामंत्री संजय कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल डॉ सतीश भार्गव जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू अजय रघुवंशी बादाम ओझा जीतू गॉड नगर अध्यक्ष गिरिराज शर्मा नगर मंडल से सोनू कुशवाह दीपक राठौर सागर यादव जयदीप कुशवाह नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा के अनेक अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ