Music

BRACKING

Loading...

आंगनबाड़ी सहायिका ने मंत्री से पूछा आपकी एजुकेशन क्या है तो मंत्री महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने सहायिका को नौकरी छोड़ने की दी धमकी, पवन भार्गव

एंटी करप्शन न्यूज़

25 फरवरी 2019



पवन भार्गव    ,✍️✍️            शिवपुरी

मंत्री इमरती देवी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली-आप कितना पढ़ी हो तो छीन लिया माइक


शिवपुरी। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री रविवार को शिवपुरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं से सखी संवाद कार्यक्रम में जब पोलोग्राउंड में रूबरू हुई। सहायिका कार्यकर्ताओं ने कई तीखे सवाल मंत्री से कर डाले। कुछ पर मंत्री निरुत्तर नजर आईं तो कुछ का बखूबी जवाब दिया।


माहौल तब गरमा गया, जब करैरा के डुमघना केंद्र की सहायिका सपना गुर्जर ने मंत्री द्वारा बच्चों को नाश्ता बनाने के निर्देश कार्यकर्ता सहायिकाओं को देने पर प्रश्न किया कि हमसे खाना बनवाओगे तो क्या अलग मानदेय दिया जाएगा। हमको बहुत कम मानदेय मिलता है।मंत्री इमरती ने कहा कि तुम तो कलेक्टर के बराबर मानदेय मांगोगी तो क्या वो दिया जाएगा। ये कोई बात नहीं हुई। डीपीओ का वेतन ज्यादा है तो उसकी एजुकेशन भी देखिए। इस पर कार्यकर्ता ने मंत्री से जैसे ही सवाल किया कि आप हमारी एजुकेशन की बात कर रही हो, आपकी एजुकेशन क्या है। इस बार कार्यकर्ता का माइक छीन लिया गया। मंत्री तमतमा गईं और सहायिका से बोलीं कि अच्छी तनख्वाह की नौकरी ढूंढ़ लो, ये किसी जरूरत वाली महिला को दे देंगे।अधिकांश कार्यकर्ताओं ने समय पर मानदेय न मिलने और वचन पत्र के अनुसार वेतन बढ़ाने को लेकर प्रश्न किया। मंत्री ने कहा कि आपको अनिवार्य रूप से महीने की 7 तारीख तक मानदेय मिल जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो अधिकारियों का वेतन भी भुगतान नहीं होगा। वेतन बढ़ाने के प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि आपको जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। वहीं प्रमोशन में भी अनुभव के अंक को लेकर विचार किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ