Music

BRACKING

Loading...

जनसुनवाई कार्यक्रम में 157 आवेदन प्राप्त हुए


   कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को आहूत की गई जनसुनवाई कार्यक्रम में 157 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
    जिला पंचायत के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में एसडीएम श्री लोकेन्द्र सरल, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार जैन समेत अन्य विभागों के जिलाधिकारियों ने पंक्तिबद्व-रो में बैठकर आवेदकों की समस्याओं को सुना और निराकरण की कारगर पहल की गई है। 
    आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में मौके पर 53 आवेदनों का निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए है। आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकांश आवेदन बीपीएल सूची में नाम दर्ज करने, वृद्वावस्था पेंशन दिलाए जाने, आवासीय कुटीर प्रदाय करने, कम्प्यूटर रिकार्ड में भूमि की अद्यतन जानकारियां दर्ज कराने, इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाए जाने के प्राप्त हुए थे। संबंधित आवेदकों को नियमों के तहत सम्पन्न होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया है। बासौदा तहसील के ग्राम रामनगर के आवेदक श्री मौजीलाल ने बताया कि एचडीएफसी बैंक में 2700 रूपए जमा है किन्तु बैंक द्वारा पैसे देने में आनाकानी की जा रही है उक्त प्रकरण में एलडीएम को कार्यवाही कराने हेतु अधिकृत किया गया है। बासौदा तहसील के ही अयोध्या नगर निवासी श्रीमती राजकुमारी ने दो सौ रूपए प्रतिमाह की दर से विद्युत कनेक्शन दिलाए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर बासौदा अनुविभाग क्षेत्र के डीई को कार्यवाही करने हेतु अधिकृत किया गया है। सिरोंज तहसील के ग्राम इमामनगर के श्री कुंवर लाल ने गांव में पेयजल आपूर्ति हेतु हेण्ड पंप खनन कराए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को परीक्षण कर कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए है। विदिशा के आवेदक श्री गौरीशंकर चौबे ने बताया कि पहले राशन दुकान से सस्ती दर पर खाद्यान्न सामग्री मिल रही थी किन्तु अब बंद हो गई है आवेदक की समग्र आईडी का परीक्षण कराने हेतु निर्देश दिए गए है। सिरोंज तहसील के ग्राम अमदखेडी की सूरजबाई अहिरवार ने जमीन नपती हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर तहसीलदार को कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ