राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनसुनवाई में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भोपाल जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए 51 आवेदकों ने अपने आवेदन दिए। संयुक्त कलेक्टर श्री शाश्वत मीणा ने विभागीय अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए नियमानुसार एवं समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ