Music

BRACKING

Loading...

अभी-अभीः मौसम विभाग ने जारी की चेतावानी, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश


नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में देश के कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के वलसाड में लगातार बारिश से हालात खराब हो गए हैं. वहीं महाराष्ट्र में शुक्रवार से शुरू हुई मानसून की बारिश अब आफत बन गई है. पिछले 24 घंटों में, मुंबई के सभी क्षेत्रों में लगभग 200 मिमी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने मुंबई में आज (रविवार) भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सोमवार तक मुंबई में मूसलाधार बारिश जारी रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में 4 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ओडिशा में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून को मध्य महाराष्ट्र, कोस्टल कनार्टक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है.
वहीं 1 जुलाई को कोंकण, गोवा और तेलंगाना में भारी से भारी बारिश हो सकती है. जबकि केरल और माहे, कोस्टल कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनाम, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है. ये भी पढ़ें:
2 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है. वहीं 3 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड़, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने 4 जुलाई को कोंकण एंड गोवा, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड़, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो सकती है.
यहां रहेगा गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग की बुलेटिन के मुताबिक, 30 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. वहीं जम्मू एंड कश्मीर, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ