Music

BRACKING

Loading...

20 फीट गहरी खाई में गिरी नील गाय को गौ-सेवा समिति ने बचाया


20 फीट गहरी खाई में गिरी नील गाय को गौ-सेवा समिति ने बचायागड्‌ढे में गिरी नीलगाय को निकालने लाई गई जेसीबी। दिनारा| दिनारा गौ-सेवा समिति ने बुधवार को एक नील गाय को 20 फुट...

गड्‌ढे में गिरी नीलगाय को निकालने लाई गई जेसीबी। 

दिनारा| दिनारा गौ-सेवा समिति ने बुधवार को एक नील गाय को 20 फुट गहरी खाई में से जीसीबी मशीन से खुदाई कर सकुशल निकाला। जानकारी के अनुसार दिनारा से 2 किमी दूर दबरा क्रेशर के पास बुधवार को एक नील गाय 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिसकी सूचना गौ-सेवा समिति के कल्लू महाराज को दबरा ग्राम के सरपंच बल्ली यादव ने नील गाय की सूचना दी तो कल्लू तिवारी महाराज अपनी गौ-सेवा टीम के साथ सक्रियता से जेसीबी मशील लेकर उक्त स्थान पर पहुंचे, जब तक 20 फुट गहरी खाई से निकलने के लिए असफल प्रयास करते करते नील गाय बुरी तरह थक चुकी थी। पहुंचते ही गौ सेवकों ने जेसीबी मशीन से रास्ता बनाने के लिए खुदाई चालू की गई और करीब 2 घंटे खुदाई करने के बाद गाय को सकुशल बाहार निकाल लिया गया। इस सराहनीय कार्य में गौ-सेवा समिति के कल्लू तिवारी महाराज, दबरा सरपंच वल्ली यादव, दीपक शर्मा, महेंद्र यादव, संजू दाऊ, दीपेश केवट, पवन ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, सुनील पाल, शोभाराम जाटव आदि की विशेष भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ