ग्वालियर। संजीवनी क्लीनिक रविवार को ध्रुपद केंद्र हस्सू हददू खां परिसर में शुरू हुआ। प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा इसके अलावा पीएचई कॉलोनी, पिंटो पार्क, रेशम मिल, तृप्तिनगर, नदीपार टाल और अवाड़पुरा में भी यह क्लीनिक खोले जाएंगे।
इस क्लीनिक की शुरुआत से लोगों को कई फायदे होंगे। उन्हें इलाज के लिए जेएएच तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे आने जाने का खर्च और वक्त बचेगा। संजीवनी क्लीनिक में मरीजों को मुफ्त चेकअप, 68 जांच और 120 दवाएं फ्री मिलेंगी।

सुविधाएं बढ़ेंगी
तोमर ने कहा कि जेएएच में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अस्पताल में एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी का फायदा मरीजों को मिल रहा है। अब जेएएच में मरीजों की बाइपास सर्जरी भी होगी। उसकी भी जल्द ही शुरुआत होगी। सीएमएचओ मृदुल सक्सेना ने कहा संजीवनी क्लीनिक पेपर लैस होगी। इसे दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर शुरू किया गया है। क्लीनिक में आने वाले मरीज का नाम ऑनलाइन रजिस्टर्ड होगा, डॉक्टर मरीज की जांच कर बीमारी का डाटा ऑनलाइन दर्ज करेंगे। उसके आधार पर उन्हें दवा दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ