Music

BRACKING

Loading...

बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस महिला कार्यकर्ता ने प्याज, लहसून की माला डालकर विरोध किया


ग्वालियर। गैस सिलेंडर, प्याज, लहसून की बढ़ रही कीमतों को लेकर रसोईघर का बजट बिगड़ रहा है। इसलिए रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने अपने अनोखे अंदाज में गले में लहसून प्याज की माला डालकर धरना देकर अपना विरोध जताया। उन्होंने इसे केन्द्र सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि अगर कीमतें कम नहीं हुई तो महिला कांग्रेस को पूरे देश में आंदोलन करने के लिए मजबूर होना होगा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश कौरव के नेत्त्व में फूलबाग चौराहे पर धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि आए दिन पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, प्याज, लहसून की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे लोगों का महीने का बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मंाग कि यदि जल्द ही कीमतों पर कंट्रोल नीं किया गया तो महिलाएं पूरे देश में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। धरने में वंदना प्रेमी, किरन खैरवार, मंजू झा, सावित्री राजपूत, सुमन वर्मा, सुनीता तोमर, अंजना चौहान, रमेश अग्रवाल, सुनील शर्मा, लतीफ खान, श्याम सिंह चौहान सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ