Music

BRACKING

Loading...

सीएम बनने के सवाल पर तुलसी सिलावट ने दिया ये जवाब, सांची के दूध में मिलावट पर बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

भोपाल/ मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट खुद ही मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे कार्रवाई की कमान संभाले हुए हैं। पत्रिका से उन्होंने एक्सक्लूसिव बातचीत में कई अहम जानकारी दी है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि शुद्ध खिलाफ युद्ध में अब आमलोगों का भी समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम बनने के सवाल पर भी जवाब दिया है।
मंत्री ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी से कई गंभीर बीमारियां होती हैं। हमने डॉक्टरों से रायमशविरा के बाद इस अभियान की शुरुआत की है। अभी तक पूरे प्रदेश में 32 लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हुई है। मंत्री तुलसी सिलावट ने सांची दूध के टैंकर में मिलावट को लेकर कहा कि हमने वहां के एमडी से बात की है। साथ ही उन्हें कहा है कि इसमें शामिल लोगों पर ठोस कार्रवाई करें।

लोगों का मिल रहा समर्थन
स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ जो कार्रवाई चल रही है, उसमें अब आमलोगों का भी समर्थन मिल रहा है। अब मिलावटखोरों में खौफ है। जब तक प्रदेश मिलावट मुक्त नहीं हो जाता है, ये कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर कहा कि यह हमारे लिए चुनौती है। हम लगातार व्यवस्था में सुधार की कोशिश कर रहे हैं।
सीएम बनने के सवाल पर दिया यह जवाब
वहीं, पिछले दिनों सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा था कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के अगले सीएम तुलसी सिलावट होंगे। इस पर पत्रिका से बात करते हुए तुलसी सिलावट ने कहा कि मैं अभी जिस पद पर हूं, उससे संतुष्ट हूं। न रात और न ही दिन में मैं सपना देखता हूं। सिसौदिया हमारे अनुज हैं। मैं कांग्रेस का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं।
सिंधिया पद के लिए नहीं भागते
तुलसी सिलावट, ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्री हैं। सिंधिया के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारी पर उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय नेता हैं, पार्टी उन्हें राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर पर जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे निभाने के लिए वो तैयार हैं। वो पद के पीछे नहीं भागते हैं, पद उनके पीछे चलता है। वह सिर्फ जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ