Music

BRACKING

Loading...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रही पिपरदा स्टार विजेता


*जितेन्द्र तिवारी & एकांश पटेल.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा*

यादव 11 के तत्वावधान में चल रहे हसदेव कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुअा। थ्री-स्टार पहरिया अौर पिपरदा स्टार की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। पिपरदा स्टार ने थ्री स्टार पहरिया को 5 विकेट से परास्त कर हसदेव कप पर कब्जा कर लिया। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

गोल्डन क्रिकेट मैदान में हसदेव कप 2019 क्रिकेट का आयोजन 14 दिसंबर से शुरू हुआ था, जिसका समापन 22 दिसम्बर को हुआ। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग दिया गया, जिसमें पिपरदा की टीम विजेता रही। थ्री स्टार पहरिया उपविजेता रही। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन सरपंच रामेश्वर कंवर की उपस्थिति में हुआ। पिपरदा स्टार ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मैच 8-8 ओव्हर का खेला गया । थ्री स्टार पहरिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। तीन ओव्हर में 4 विकेट खोने के बाद टीम महज 35 रन ही बना पाई थी। बाद में आशु पांडेय ने पारी को संभालते हुए 2 छक्कों मदद से 16 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाया । इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए। पहरिया की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बना पाई। जवाब में  के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और महज 5 ओव्हर में 5 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया पिपरदा की टीम की ओर से छोटू ने 3 छक्के व 5 चौकों की मदद से 16 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली। सौरभ ने 5 गेंदों का सामना कर 2 छक्के जड़ कर 14 रन बनाए। मैच की समाप्ति के बाद विजेता टीम पिपरदा को अतिथियों द्वारा 21 हजार रुपए व कप प्रदान किया गया। उपविजेता पहरिया की टीम को 11 हजार रुपए व कप प्रदान किया गया। फाइनल मैच का मैन आफ द मैच छोटू को दिया गया ।

पुरस्कार वितरण समारोह पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा के जिला महामंत्री  अमर सुल्तानीया, सरपंच रामेश्वर कँवर, मनीष तिवारी, जितेंद्र खांडे,बोधिदास महंत, दिनेश यादव,गोविंद यादव, रामायण केवट,छोटू यादव,छोटू कुर्रे, लक्ष्मीकांत राठौर,जीतबहादुर साहू, फिरतु यादव,संतोष देवांगन, फाइनल मैच के अंपायर आर.के.यादव, देव यादव, कमेंट्रेटर बाबा यादव , बलराम यादव, स्कोरिंग राजेश कँवर , थ्री स्टार पहरिया के कप्तान दुर्गेश शर्मा, पिपरदा स्टार के कप्तान विपिन कुमार समेत खिलाड़ी उपस्थित थे।

छोटा रहे टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर

मैन आफ द सीरिज का पुरस्कार LCC कुसमुंडा के छोटा को दिया गया। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज पहरिया के देवकुमार, बेस्ट गेंदबाज LCC कुसमुंडा के छोटा को पुरस्कार प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ