Music

BRACKING

Loading...

ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, खाई में गिरकर 13 घायल


ग्वालियर। टोल प्लाजा(पनिहार)में अज्ञात वाहन ने पीछे से एक ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ऑटो अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में जाकर पलट गया। जिसमें सवार करीब १३ लोग घायल हो गए। राहगीरो ने देखा तो खाई में उतरकर ऑटो से लोगों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से जेएएच रवाना किया। घायल शिवपुरी जिले के बताए जा रहे है। पनिहार थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ऑटो में सवार लोग सतनवाड़ा(शिवपुरी)के रहने वाले है। जाटव समाज से है। रविवार सुबह ग्वालियर में होने वाले सतसंग में शामिल होने के लिए आए थे। सतसंग होने के बाद शिवपुरी लौट रहे थे। अभी वह टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि पीछे से रफ्तार वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो सडक़ किनारे खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से उसमें सवार लोगों की चीख पुकार मचना शुरू हो गई। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। उन्होंने खाई में उतरकर ऑटो में सवार घायलों को बाहर निकाला और सडक़ पर लाए। तभी पनिहार पुलिस भी आ गई। एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जेएएच रवाना किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ