ग्वालियर। माधोगंज इलाके में कुछ लोगों ने एक घर के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद धमकाया कि राजीनामा नहीं किया तो जान से मार देगे। हमलावरों के जाने के बाद घर मालिक थाने पहुंचा और एफआइआर कराई। पुलिस के मुताबिक गुढ़ा निवासी हरिओम पुत्र राधाचरण का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शनिवार रात को प्रमोद, विनोद और छोटू शर्मा उसके घर पहुंचे। कट्टे से फायरिंग करते हुए धमकी दे डाली। माधोगज थाना पुलिस ने हमलावर प्रमोद, विनोद और छोटू शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया है।
सट्टे की पर्ची और नगदी के साथ सटोरिया दबोचा
(हजीरा)से पुलिस ने एक सटोरिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से सट़्टे की पर्चियां और रुपए भी मिले है। पुलिस ने जब सटोरिये की कुंडली खंगाली तो पता चला कि हजीरा और ग्वालियर थाने में इस पर १० अपराध दर्ज है। टीआई हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि खबर मिली थी कि सुभाष नगर में एक सटोरिया सट्टा लगवा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। सट्टा लगवाते हुए विनोद कोरी उर्फ वगीरा को दबोच लिया। विनोद पहले भी सट्टे और जुएं में पकड़ा जा चुका है। ग्वालियर थाने में ७ और हजीरा में ३ मामले दर्ज है।

0 टिप्पणियाँ