भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून को मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश में लागू नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 दिसंबर को राज्यपाल लालजी टंडन को ज्ञापन सौंप कर इसे प्रदेश में लागू किए जाने की मांग करेगी ।
भाजपा की आज यहाँ विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के नेतृत्व में पार्टी के विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेतागण 17 दिसंबर को दोपहर में भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचेंगे।
राजभवन में राज्यपाल को नागरिकता संशोधन कानून प्रदेश में लागू नहीं किए जाने के विरोध में सौंपा कर इसे प्रदेश में लागू किए जाने की मांग की जायेगी।
0 टिप्पणियाँ