*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*
*(विभिन्न व्यंजनों का लगा स्टाल)*
*✍बिर्रा-घिवरा रोड स्थित कैरियर पाईंट किड्स स्कूल बिर्रा में आनंद मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक एल आर कश्यप, विशिष्ट अतिथि मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी,दुष्यंत कश्यप,धरम आदित्य,बीएल सागर (संचालक) उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के उत्साह में वृद्धि होती है और उनका मनोबल ऊंचा होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने विद्यालय परिवार को ऐसे आयोजन के लिए बधाई दी और बच्चों के बौद्धिक विकास की कामना की। संचालक बीएल सागर ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आनन्द मेले में बच्चों द्वारा अलग-अलग स्टाल लगाकर गुपचुप,चाट,इडली, मंचूरियन,गाजर का हलवा,झालमुडी,भेल आदि व्यंजनों से सजाया था। जहां पहुंचकर अतिथियों,बच्चों व अविभावकों ने लुत्फ उठाया।इस अवसर पर संचालक बीएल सागर, प्रिंसीपल एस लहरे,वाईस प्रिंसीपल आर देवांगन, याचना जायसवाल, ओमप्रकाश कश्यप, लंकेश्वरी साहू निशा लहरे,कुसुम देवांगन,रस्मी कश्यप, सुरेन्द्र सिंह, अनीता सिंह,पूजा खूंटे,रूबी यादव, श्रीमती कश्यप मैम सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अविभावक उपस्थित थे।*

0 टिप्पणियाँ