Music

BRACKING

Loading...

कलेक्ट्रेट से मायूस होकर लौटी महिलाओं को विधायक ने दिलाया राशन shivpuri news


शिवपुरी। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राशन के लिए पहुंची महिलाओं को जब प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं मिल पाई तो क्षेत्रीय विधायक की टीम ने उन्हें कलेक्ट्रेट के बाहर आने पर राशन की किट उपलब्ध कराईं।
उल्लेखनीय है कि आज शहर की दर्जनों गरीब महिलाएं राशन की आस में कलेक्ट्रेट पहुंची थीं, परंतु वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाया। जब यह बात क्षेत्रीय विधायक यशोधरा राजे द्वारा संचालित राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को पता चली तो वह कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर मदद के लिए खड़ी गरीब, निराश्रित महिलाओं को राशन वितरित कर उनकी मदद की। इससे पूर्व पिछले एक माह में उक्त ट्रस्ट के माध्यम से सैंकड़ों लोगों को राशन की किट उपलब्ध कराई गई हैं।
रोटरी क्लब ने भी चलाया लंगर
यहां बताना होगा कि शहर की समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब ने भी 22 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद 27 मार्च से पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक विशाल लंगर भंडारा चलाया था। इस दौरान बाहर से आने वाले भूखे प्यासे राहगीरों को १९ अप्रैल तक खाना खिलाया गया। एक अनुमान के अनुसार इस भंडारे में 50 हजार से अधिक जरूरतमंद और भूखे प्यासे लोगों को खाना और पानी उपलब्ध कराया गया। इस कार्य में रोटरी क्लब के प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ