शिवपुरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जरूरतमंद परिवारों के लिए जिले में 2500 राशन किट उपलब्ध कराई हैं। कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण रोज कमाने वाले, गरीब, आदिवासी वर्ग और जरूरतमंद लोगों को आजीविका की समस्या हो सकती है और ऐसे लोगों को हर संभव मदद की जा रही है।
सिंधिया द्वारा इन जरूरतमंद लोगों को खाद्यान की आवश्यकता को देखते हुए राशन किट उपलब्ध कराई हैं। उनके द्वारा प्रति विधानसभा के लिए 500 किट दी गई।
शिवपुरी स्थित सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय द्वारा कलेक्टर अनुग्रहा पी को यह किट उपलब्ध कराई गई हैं ताकि आवश्यकता पढऩे पर जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की जाए।
गरीब परिवारों को राशन वितरण
शनिवार को राशन की मांग को लेकर 2 जरूरतमंद महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी वहां मौजूद थे। उन महिलाओं को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने राशन किट वितरित की। ये महिलाएं मनियर क्षेत्र वॉर्ड 13 और शिव कॉलोनी की रहने वाली हैं।
0 टिप्पणियाँ