Music

BRACKING

Loading...

मध्य प्रदेश: 4543 में से 253 पॉजिटिव, 4226 में से 2171 डिस्चार्ज

www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
 
भोपाल। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस बुलेटिन दिनांक 14 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) जारी कर दिया है। ताजा बुलेटिन के अनुसार 4545 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 253 पॉजीटिव पाए गए। यह औसत 5.56% है और यह चिंता की बात है। गुड न्यूज़ यह है कि मध्यप्रदेश में कुल 4226 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए थे जिनमें से 2171 मरीज स्वस्थ हुए और डिस्चार्ज कर दिए गए। यह संख्या अस्पतालों में भर्ती 2018 मरीजों से ज्यादा है। 
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4667 सैंपल जांच के लिए प्रस्तुत हुए जिनमें से 124 सैंपल रिजेक्ट हो गए। फेसबुक से 4543 सैंपल में से 4290 सैंपल नेगेटिव पाई गई लेकिन 253 सैंपल पॉजिटिव निकले। यह आंकड़ा पिछले कुछ दिनों की तुलना में ज्यादा है। इंदौर चिंता का विषय बना हुआ है। इंदौर में 131 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में 167 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए और अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए लेकिन 5 मरीज ऐसे थे जिन्हें डॉक्टर बचा नहीं पाए। उनकी मृत्यु हो गई। 

मध्य प्रदेश कोरोनावायरस रिपोर्ट आज तक 

आज दिनांक तक कुल 89707 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 4426 सैंपल पॉजिटिव पाई गई। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनमें से 2171 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए एवं अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन 167 मरीजों को डॉक्टरों की तमाम कोशिशें बचा नहीं पाए। उनकी मृत्यु हो गई। 14 मई 2020 की तारीख में मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 2018 मरीज भर्ती थे। (मध्य प्रदेश की जिले वाइज डाटा शीट सबसे नीचे उपलब्ध है।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ