Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
कोरोना संक्रमण सुधार में मध्यप्रदेश एक पायदान आगे बढ़ा
कोरोना संक्रमण सुधार में मध्यप्रदेश एक पायदान आगे बढ़ा
शुक्रवार, जून 05, 2020
www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
देश में 9304 की तुलना में मध्यप्रदेश में 174 नए संक्रमित प्रकरण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में निरंतर कमी के चलते मध्यप्रदेश अब देश में 7वें स्थान पर आ गया है। पहले मध्यप्रदेश देश में 6वें स्थान पर तथा उत्तरप्रदेश 7वें स्थान पर था। पूरे देश की तुलना में मध्यप्रदेश में लगभग 2 प्रतिशत नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि पहले ये 8 प्रतिशत तक थे। प्रदेश में कोरोना के 174 नए पॉजीटिव प्रकरण आए हैं, वहीं देश में यह संख्या 9304 है। हमारी कोरोना रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत है, जबकि भारत की 47.9 प्रतिशत है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरुवार को मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला आदि उपस्थित थे।
255 में 194 मरीज डिस्चार्ज
बुरहानपुर जिले की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 255 कोरोना प्रकरणों में 194 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं, अभी वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 45 है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहाने ने इसके लिये कलेक्टर, एस.पी. व टीम की सराहना की।
सार्थक एप का प्रयोग करें
श्योपुर जिले की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। एसीएस हैल्थ ने कहा कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सार्थक एप अत्यंत उपयोगी है, इसका उपयोग किया जाए।
डाटा में अंतर आने पर नाराजगी व्यक्त की
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल जिले की समीक्षा के दौरान डाटा में अंतर आने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसीएस हैल्थ को निर्देश दिए कि तुरंत एक टीम बैतूल रवाना करें, जो वहां जाकर व्यवस्था देखें। बैतूल जिले में संक्रमित 34 मरीजों में से 5 स्वस्थ होकर घर चले गये हैं, 29 मरीज एक्टिव हैं।
डीन मेडिकल कॉलेज को हटाएं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि सागर मेडिकल कॉलेज के डीन को तुरंत हटाया जाए। एसीएस हैल्थ श्री सुलेमान ने बताया कि सागर गई चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने वहां जाकर आवश्यक व्यवस्थाएं देख ली है। डीन का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।
मरीज की मृत्यु की विस्तृत जाँच कराएं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खंडवा जिले में कोरोना से मृत एक मरीज की डैथ एनालिसिस के दौरान निर्देश दिए कि उसकी मृत्यु की विस्तृत जाँच कराई जाए। उक्त मरीज को लक्षण होने के बाद भी उसके कहने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था।
बारिश रूकने पर फिर खरीदी होगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बारिश हो रही है, वहां गेहूँ उपार्जन कार्य रूका हुआ है। परन्तु किसान चिंता न करें बारिश बंद होते ही पुन: खरीदी चालू हो जाएगी तथा गेहूँ बेचने से बचे हुए किसानों का गेहूँ खरीदा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : आयशर सर्विस सेंटर में दर्दनाक हादसा: अचानक लुढ़के ट्रक की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
Anticorruption News
गुरुवार, जून 25, 2026
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ौरा चौराहा स्थित आयशर ट्रक सर्विस सेंटर में …
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (176)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ