भोपाल में फर्जी जमानतदर गिरोह पकड़ा, 10 लोग गिरफ्तार
मंगलवार, जुलाई 21, 2020
भोपाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन, भोपाल श्री उपेन्द्र जैन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल (शहर) श्री इरशाद वली द्वारा विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने जालसाजों/ठगों संपत्ति संबंधी अपराधी की धरपकड़ हेतु आदेशित किया गया है। उक्त तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में थाना काइम ब्रांच भोपाल की टीम को आज दिनांक 20/07/20 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी, कि भोपाल न्यायालय परिसर के बाहर विभिन्न प्रकरणों में गिरफतार शुदा जरूरतमंद आरोपियों की जमानत हेतु अवैध तरीके से नकली बही ऋण पुस्तिका तैयार कर उसमें संबंधित अधिकारी की कूटरचित सील मुद्रा लगाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करके अवैध तरीको से जमानत कराने वाले गिरोह के लोग बैठे हुए है।
प्रकरण में दस्तावेजो के अवलोकन से उक्त आरोपीयों द्वारा विना विधि पूर्ण प्राधिकार के वेईमानी पूर्वक, षडयंत्र पूर्वक, भूमि आधिपत्य से संवधित मिथ्या बही की कूटचरना कर उसमे अवैध लाभ प्राप्त करने के लिये समक्ष अधिकारी के कूटचरित हस्ताक्षर कर, वास्तविक सील जैसी नकली सील लगाकर कूटरचित दस्तावेजो का असल के रूप में उपयोग कर एंव माननीय न्यायालय के समक्ष मिथ्या होते हुये वास्तविक भूमि स्वामी होना बताकर अर्थात प्रतिरुपण कर विभिन्न आपराधिक प्रकरणो मे गिरप्तार शुदा आरोपियो की अवैध रुप से जमानत का सहमति एंव सम्मलित रुप से अवैध लाभ प्राप्त करने के लिये आपराधिक षडयंत्र करना पाये जाने से आरोपियों का कृत्य धारा- 419, 420, 467, 468, 471, 205, 120 बी भादवि के अन्तर्गत दण्डनीय पाया जाने से विधिवत मुताविक जप्ती पत्रक गवाहानो बी के समक्ष अप.क्र. -0/20/ धारा-419, 420, 467, 468, 471, 205, 120 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफतार किया गया है। जिन्हे न्यायालय पेश किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ