
भोपाल। राजधानी के कलेक्टर कार्यालय से मीडिया को जारी किए गए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग के प्रतिवेदन से कन्फ्यूजन पैदा करने वाली स्थिति बन गई है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को मीडिया के सामने बयान दिया था कि श्री गणेश उत्सव एवं दुर्गा मूर्ति स्थापना होना चाहिए (यूट्यूब पर देखने के लिए यहां क्लिक करें), इसके लिए वह गृहमंत्री से मिलने जाएंगी और आज CMG के प्रतिवेदन में लिखा है कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि सभी धार्मिक आयोजन घर में ही मनाए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ