थाना प्रभारी दिनारा उनि रिपुदमन राजावत को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि झांसी शिवपुरी हाईवे रोड आरटीओ बैरियर तरफ मोटर साईकल क्रमांक यूपी 93 वीएच 0580 पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए ला रहा हैं, सूचना पर से थाना प्रभारी दिनारा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान अनुसार चैकिंग हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अपाचे मोटर साईकल क्रमांक यूपी 93 वीएच 0580 आते दिखी जिसे रोककर चैक किया गया तो आरोपी चालक सुरेश पुत्र विजय कंजर उम्र 25 साल निवासी ईटाईल तहसील मऊरानीपुर थाना लैचूरा जिला झांसी (उ.प्र.) ने भागने की कोशिश की परंतु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड तथा 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमत 10000 रुपये एवं अपाचे मोटर साईकल कीमत 80000 रुपये की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किये गये।
इसीक्रम में थाना भौंती द्वारा आरोपी राजू पुत्र देवीलाल लोधी उम्र 32 साल ग्राम ऊमरीकलां के घर से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 6000 रुपये की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

0 टिप्पणियाँ